फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एईएफआई रिपोर्टिंग में गोंडा उत्कृष्ट श्रेणी में शामिल

Wed, 10 Jul 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे नियमित टीकाकरण के बाद होने वाली प्रतिकूल घटनाओं की जानकारी कर उन्हें उपचारित कराने के मामले में गोंडा को उत्कृष्ट श्रेणी में स्थान मिला है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने उत्कृष्ट, अच्छा, औसत व खराब श्रेणी के जिलों की सूची जारी की है। जीवीएपी (ग्लोबल वैक्सीन एक्शन प्लान) के मानक के अनुसार प्रति वर्ष टीका लगवाने के बाद प्रतिकूल प्रभाव वाले एक लाख बच्चों की रिपोर्टिंग की जानी होती है। मानक के अनुसार एईएफआई (एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्युनाइजेशन) रिपोर्टिंग में 15 राज्यों के जिलों की सूची जारी की गई है। जिसमें गोंडा को 75 प्रतिशत से अधिक रिपोर्टिंग करने पर गोंडा को उत्कृष्ट स्थान मिला है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. जय गोविंद ने बताया कि हमेशा जिले का स्थान खराब या औसत श्रेणी में ही रहता था। इस बार वैक्सीन स्टोर प्रभारी पंकज तिवारी की अगुवाई में बेहतर रिपोर्टिंग की गई। जिससे जिले की स्थिति में सुधार हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें