फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरस्वती विद्या मंदिर बी ने ए को हराया

विज्ञापन
गोंडा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी व अन्य। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बी टीम विजेता रही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया ने बताया कि नेहरू स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला सरस्वती विद्या मंदिर की ए व बी टीम के बीच आयोजित किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर की बी टीम ने ए टीम को 4-3 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता में खलील अहमद, मो. युनूस खान, अहमद अब्बास, सुफियान, देवेंद्र कुमार, लईक आलम ने सहयोग किया। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि खिलाड़ियों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से पुरस्कार की धनराशि भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें