फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य फुटबाल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ का रहा दबदबा

विज्ञापन
गोंडा में पीएसी मैदान में विजेता खिलाड़ियों के साथ डीआईजी व अन्य। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ का दबदबा रहा। वहीं, अंडर-19 बालिका में देवीपाटन मंडल विजेता रहा। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने विजेेता टीमों और बेस्ट स्कोरर अचल पटेल को शील्ड देकर सम्मानित किया। डीआईओएस राकेश कुमार, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह व मंडलीय खेल सचिव श्वेता मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। चार दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडल के साथ सैफई व लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

गुरुवार को समापान मौके पर प्रतियोगिता में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के खेल मैदान पर अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल, लखनऊ ने स्पोर्ट्स होस्टल, सैफई को 4-0 से हराया। गोरखपुर ने मिर्जापुर को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए बालिकाओं में गोरखपुर और मिर्जापुर के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर ने मिर्जापुर को 4-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
30वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला देवीपाटन मंडल और प्रयागराज के बीच खेला गया, जिसमें देवीपाटन मंडल ने प्रयागराज को 6-0 से हराया। जिसके बाद अंडर-19 बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स लखनऊ और बरेली के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने बरेली को पेनाल्टी शूट आउट में 3-0 से हराया।
विज्ञापन

इस तरह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ ने अंडर 19 बालक वर्ग व अंडर-14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में जीत हासिल की। देवीपाटन मंडल के खाते में अंडर 19 बालिका वर्ग का खिताब मिला। कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, प्रधानाचार्य राजकरन वर्मा सिंह, प्रियंका सिह, पुष्पेंद्र, विश्वजीत, हिमांशु, संदीप, दिनेश विमल, अतुल, सत्येंद्र, सुभाष जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें