फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पंचायत के सरपंच अब चेयरमैन बनने को हैं बेताब

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सीमा विस्तार के बाद निकाय क्षेत्र में शामिल हुई पंचायतों के कई प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य भी अब चेयरमैन का चुनाव लड़ने को बेताब दिख रहे हैं। परिसीमन के बाद विस्तारित हुए करनैलगंज व कटरा बाजार क्षेत्र में आधा दर्जन पंचायतें निकाय क्षेत्र में शामिल हुई हैं। इसके साथ ही तीन नवगठित नगर पंचायतों बेलसर, तरबगंज व धानेपुर में भी 20 ग्राम पंचायतों को निकाय क्षेत्र में शामिल किया गया। इससे यहां के प्रधानों की कुर्सी कार्यकाल पूरा हुए बिना ही छिन चुकी है।
विज्ञापन

आरक्षण सूची के बाद साफ हुई निकाय चुनाव की तस्वीर के बाद नवगठित व विस्तार क्षेत्र में शामिल होने वाली ग्राम पंचायतों के कई प्रभावशाली प्रधान इस निकाय चुनाव की जंग में भाग्य अजमाने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए कई प्रधान प्रमुख राजनैतिक दलों से जुड़े बड़े नेताओं के यहां पैठ बना कर टिकट पाने की जोड़तोड़ में भी लगे हैं। सबसे अधिक घमासान तरबगंज व धानेपुर निकाय क्षेत्र में दिख रहा है।
तरबगंज के विधायक प्रेम नारायन पांडेय को चुनावी जंग जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पंचायतों के कई नेता नवगठित वार्ड क्षेत्रों में सीधे ताल ठोक कर चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह व मेहनौन के विधायक विनय द्विवेदी पर भी प्रधानी छिनने के बाद अब पंचायत से जुड़े खास समर्थकों ने निकाय चुनाव में हिस्सेदारी सुनिश्चित कराने का दबाव बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

कोई खुद तो कई पत्नियों के टिकट की जुगाड़ में
नगर पालिका परिषद करनैलगंज की सीट इस बार अनारक्षित श्रेणी में आई है। ऐसे में करनैलगंज के ग्रामीण क्षेत्र से प्रधान रहे मोहम्मद अहमद भी इस बार पंचायत का अस्तित्व खत्म हो जाने के बाद अब सपा से चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। पूर्व चेयरमैन व वर्तमान चेयरमैन के पति शमीम अच्छन पहले से ही सपा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
नगर पंचायत कटरा बाजार में विस्तार के बाद वीरपुर कटरा, चरेरा गांव भी अब निकाय क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य रहे अर्जुन प्रसाद तिवारी, चरेरा गांव के प्रधान राजेश पांडेय, नव सृजित नगर पंचायत तरबगंज की महिला सीट पर रामापुर की पूर्व प्रधान नीरज देवी के साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य पत्नी पूनम पांडेय और ढ़ोढेपुर के प्रधान ईबी सिंह पत्नी और कटहा के पूर्व प्रधान कैलाश पांडेय भी पत्नी रमादेवी निकाय चुनाव लड़ाने की तैयारी में जोर शोर से जुटे हैं।
धानेपुर में कई ने ठोंकी ताल
नवगठित धानेपुर नगर पंचायत में चेयरमैन की सीट अनारक्षित है। इसके चलते ही व्यापारी वर्ग से लेकर प्रधानी की कुर्सी गंवा चुके कई प्रधान भी निकाय चुनाव में जीत हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं। व्यापारी मंसाराम वर्मा, संजय सिंह बिसेन पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सतेंद्र पांडेय (राजू पांडेय), राज सदन, राम उदार वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिट्ठू लाल यादव, पूर्व प्रधान धानेपुर व पूर्व प्रधान मुजेहना सनी कसौंधन व पूर्व ब्लाक प्रमुख मुजेहना भी सपा व भाजपा के साथ बसपा से टिकट प्राप्त कर चुनावी जंग में शामिल होने के दांव पेंच अजमाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें