फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला: दोपहर तक सन्नाटा, नहीं मिले विशेषज्ञ डॉक्टर

Sun, 26 Mar 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मरीज को देखते डॉक्टर
विज्ञापन
गोंडा। जिले भर में रविवार को 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेला खानापूर्ति तक सीमित रहा।मेले में दोपहर तक सन्नाटा छाया रहा। मसकनवा पीएचसी पर शाम तक नौ लोगों का इलाज हुआ। 14 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बना। यहां किसी विशेषज्ञ की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। डॉ. डीसी वर्मा, फार्मासिस्ट रमेश यादव, एएनएम उषा देवी, एलए छांगुर प्रसाद, सतेंद्र तिवारी, शशि कुमार अनूप कुमार व मनीषा जायसवाल, शीला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वजीरगंज के डुमरियाडीह पीएचसी में 28 मरीजों का उपचार हुआ। चार गर्भवती मरीजों की जांच हुई। डॉ. केके सिंह, फार्मासिस्ट अनुराग सिंह, एएनएम राधा त्रिपाठी, कुलदीप आदि रहे। पीएचसी पिपरी पर चार गर्भवती सहित 34 लोगों का इलाज हुआ। यहां डाॅ. नेहा तिवारी, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, एलटी अर्जुन कुमार, एमएचसीपी विकास चाहर, एचके तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें