फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छह लाख कार्डधारकों को पूरे साल मिलेगा मुफ्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरकार ने जिले के छह लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को नए साल का तोहफा दिया है। दिसंबर-2013 तक मुफ्त राशन योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से कार्डधारकों में खुशी है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम अनाज दिया जाता है।
विज्ञापन


पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किमी खाद्यान्न दिए जाने की व्यवस्था है। एनएफएसए के तहत कोरोना काल में भी कार्डधारकों को मुफ्त राशन योजना का लाभ दिया गया था। बीच में मुफ्त अनाज की व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी। ऐसे में लोगों को निर्धारित रुपये चुकाने पड़ते थे। अब फिर गरीबों की झोली में सरकार ने तोहफा दिया है।
योजना में अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा गेहूं व 21 किलोग्राम चावल दिया जाता है। वहीं पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम चावल का वितरण किया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि खाद्य आयुक्त ने एनएफएसए के तहत मुफ्त अनाज को लेकर निर्देश जारी किया है। अब दिसंबर 2023 तक कार्डधारकों को मुफ्त अनाज दिया जाएगा। हालांकि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

नवंबर-दिसंबर का राशन जनवरी में
जनवरी महीने में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले राशन का वितरण दो बार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महीने में नवंबर व दिसंबर महीने का अनाज कार्डधारकों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

कृष्णगोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें