गोंडा। शासन की ओर से जारी तबादला नीति के तहत स्वास्थ्य महकमा में कई फेरबदल हुए। सीएमओ कार्यालय लखनऊ में तैनात डॉ. रश्मि वर्मा जिले की नई मुख्य चिकित्साधिकारी बनीं। वर्तमान सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी का स्थानांतरण कर अयोध्या मंडल का संयुक्त निदेशक बनाया गया। वहीं, मंडल के एडी के स्थानांतरण के बाद जेडी डॉ. अनिल मिश्र ने एडी का प्रभार संभाला। (संवाद)