फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नए साल के स्वागत और जश्न में डूबे लोग

विज्ञापन
गोंडा के मंडेनाला के पास नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुके खरीदते लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। नए साल का स्वागत जश्न मनाने के लिए हर कोई बेताब रहा। शनिवार रात 12 बजते ही शहर के रेस्टोरेंट, होटल में नववर्ष के स्वागत के लिए लोग जमा हो गए थे। जश्न मनाने को कई लोगों ने बुकिंग पहले से करा ली थी। रेस्टोरेंट, फूल व केक की दुकानों को सजाया गया है।
विज्ञापन

नए साल के स्वागत को लेकर हर कोई तैयार रहा। शनिवार को किसी ने दोस्तों संग रेस्टोरेंट में खाना खाया तो किसी ने दोस्तों संग डांस किया। नए साल के स्वागत के लिए होटल, रेस्टोरेंट सजाए गए हैं।
शहर के अंबेडकर चौराहा, मंडेनाला, दुखहरणनाथ मंदिर, चौक बाजार सहित कई स्थानों पर फूल, गुलदस्ता व बुके की दुकानें लगाई गई हैं। यहां रंग-बिरंगे फूलों की काफी डिमांड है। वहीं शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के पास केक की दुकान पर लोगों की भीड़ दिखी। 31 दिसंबर की रात में हर तरफ उत्साह दिखा। सबसे ज्यादा खुशी युवाओं में देखी गई। दोस्तों संग युवाओं ने 31 दिसंबर को यादगार बनाया। सेल्फी लेने के लिए होड़ मची रही। नए साल के पहले दिन की शुरुआत लोगों ने मंदिरों में ईष्टदेव के दर्शन से शुरू करने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन

शहर के व्यवसायी जितिश सिंघल ने बताया कि नए साल की शुरुआत रविवार की सुबह स्नान ध्यान के बाद मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन से करेंगे। व्यवसायी पिंटू धनकानी, अशोक राजपाल, शैलेन्द्र गुप्ता, अमित गुप्ता, मारुति नंदन, मोहित गुप्ता, रोहित गुप्ता, सचिन गर्ग ने भी नववर्ष की शुरुआत मंदिर में प्रभु के दर्शन के बाद करने की तैयारी की है।
सोशल मीडिया पर लगा तांता
नए साल की बधाई देने वालों का सोशल मीडिया पर तांता लगा है। कोई एसएमएस भेजकर अपनों को बधाई दे रहा है तो कोई वीडियो कॉल से बात करके विश कर रहा है। दुकानों पर तरह-तरह के ग्रीटिंग कार्ड भी सजे हैं। अतुल, अनिल, विकास का कहना है कि अपने दोस्तों को बधाई देने के लिए वह सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। यह सबसे अच्छा माध्यम है।
जोश में न खोएं होश, पुलिस मुस्तैद
नए साल के जश्न में होश खोने वालों के लिए पुलिस भी मुस्तैद है। चौक-चौराहों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की टुकड़ी लगाई गई हैं। नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक नए साल का जश्न लोग मनाएं। यदि कोई खुराफात किया तो हवालात जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें