फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ढाई महीने बाद कोरोना मुक्त हुआ गोंडा

Sun, 04 Jun 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामले थमने के बाद रविवार को जिला कोरोना मुक्त हो गया। बचे एकमात्र सक्रिय संक्रमित का होम आइसोलेशन खत्म होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की पांचवीं लहर में पहला केस 22 मार्च को मिला था। उसके बाद दिनोंदिन नए संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। हर रोज कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे थे। 28 मई को आखिरी केस मिला, जो रविवार को स्वस्थ हो गया। जिले से कोरोना संक्रमण समाप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
कोविड कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि इस लहर में सिर्फ एक मरीज को कोविड एल-टू अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बाकी सभी मरीज होम आइसोलेशन में रहकर स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें