फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिव तांडव के साथ सवालों के जवाब से रिया ने सबकों चौंकाया

विज्ञापन
गोंडा के प्राइमरी स्कूल जोतिया बेलहरी में छात्रा रिया से बात करते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय जोतिया बेलहरी में तीसरी क्लास में पढ़ने वाली रिया की प्रतिभा जांचने के लिए जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार गुरुवार को स्कूल पहुंचे। रिया ने बेहिचक डीएम के सवालों का जवाब दिया। डीएम ने रिया से माहेश्वर सूत्र और शिव तांडव भी सुना। उन्होंने रिया के प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन

आठ साल की रिया माहेश्वर सूत्र से लेकर शिव तांडव तक सब फर्राटे से सुनाती हैं। इतिहास, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान व अंग्रेजी जैसे विषयों पर भी रिया की बराबर की पकड़ है। वह बेबाकी से जवाब देती है। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार रिया से मिलने उसके स्कूल पहुंचे। उन्होंने रिया से माहेश्वर सूत्र व शिव तांडव सुना। डीएम ने रिया से देश की राजधानी, राज्यों व जिलों के नाम भी सुने। अन्य कई सवाल भी डीएम ने रिया से किया। नन्ही छात्रा ने जिलाधिकारी के प्रश्नों का पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया।
जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार रिया की प्रतिभा से गदगद नजर आए। उन्होंने रिया को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर उसका हौसला बढ़ाया। कई अन्य बच्चों से भी सवाल जवाब किया और ब्लैकबोर्ड पर लिखे गए विषय को पढ़वाया। स्कूल के सहायक शिक्षक संतोष कुमार की गतिविधि आधारित शिक्षा से डीएम प्रभावित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर इन गतिविधियों को साझा करने का निर्देश दिया, ताकि अन्य स्कूलों में भी शिक्षक इस तरह की गतिविधि से बच्चों के शिक्षण को रुचिकर बना सकें। बीडीओ मुजेहना विकास मिश्रा, थानाध्यक्ष ब्रम्हानंद सिंह स्कूल के सहायक अध्यापक रामधन तिवारी व संतोष कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें