फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में बढ़ी बुखार के मरीजों की तादाद

विज्ञापन
गोंडा के इटियाथोक में महिला का इलाज करतीं चिकित्सक। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में वायरल बुखार के मरीजों की तादात अधिक रही। रविवार को जिले के 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेले में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया तथा परिवार नियोजन के काउंटर पर जाकर लोगों ने अपने पसंद की परिवार नियोजन सामग्री लिया।
विज्ञापन

वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डुमरियाडीह पीएचसी पर छह महिलाओं सहित 38 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। जिसमें 30 मरीज सर्दी जुकाम व वायरल बुखार से पीड़ित थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शेखर तिवारी ने बताया कि मेले में आए मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। मेले में डॉ. केके सिंह, फार्मासिस्ट अनुराग सिंह, एलटी अंजनी मिश्र, एएनएम राधा त्रिपाठी, वार्ड ब्वाय संदीप कुमार आदि रहे।
वहीं पीएचसी पिपरी में आयोजित मेले में सात गर्भवती समेत 38 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में डॉ. नीना खुराना, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स सुनीता मिश्रा, वार्ड ब्वाय राजेश मिश्र, विकास चाहर, एलटी अरुण नायर आदि रहे। बेलसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधवपुर में दोपहर तक 34 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 20 मरीज बुखार से पीड़ित थे। अधीक्षक डॉ. जसविंदर कौर, डॉ. सुमन, फार्मासिस्ट दिवाकर, अंकुर गुप्ता, एएनएम पुष्पा आदि रहे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदाशिव, तकिया मनोहर,श्रीनगर व बसंतपुर राजा में चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दीं। दोपहर एक बजे तक करीब 147 मरीजों का पंजीकरण किया गया। सीएचसी, छपिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा, बीरपुर बभनान में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 102 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरपुर में खून की जांच की व्यवस्था नहीं थी। आरोग्य मेले में गर्भवती महिलाओं को आयरन कैल्शियम का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले में डॉ. संजय कुमार, डॉ. पवन पटवा, डॉ. मोहम्मद आदिल, फार्मासिस्ट रमेश यादव केके तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें