मसकनवा (गोंडा)। भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण मंदिर, छपिया में अन्नकूट व छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बुधवार सुबह पवित्र नारायण सरोवर में हरि भक्तों ने स्नान किया। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। भगवान घनश्याम महराज का अनेक प्रकार के रसों पवित्र नारायण सरोवर जल, गंगा जल, शहद, गन्ने, फलों व अनाज के रस तथा केशर से महंत स्वामी देव प्रसाद जी महराज ,गुरु स्वामी जगत प्रकाश महराज व कोठारी ब्रम्हचारी विष्णु स्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महा अभिषेक कराया तथा विधि विधान से पूजा अर्चना की।
हरि भक्तों ने अपने हाथों से विविध प्रकार का व्यंजन मैसू, घारी, गुलाब जामुन, लड्डू, बर्फी, सब्जी, फल व नमकीन का भोग लगाया। हरिभक्तों ने परिक्रमा भी किया। भूपति भगत व ब्रम्हचारी स्वामी हरिदर्शन स्वामी ने बताया कि अन्नकूट दर्शन का विशेष महत्व है। इस अवसर पर सागर भगत, शैलेन्द्र पांडेय, नितेश भगत, नितिन भगत, फूल चन्द श्रीवास्तव, अयोध्या पटेल, सुमित पटेल , शक्ति लाल, शांति लाल आदि रहे।