तेलियाकोट में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भिड़ते पहलवान। स्रोत: सोशल मीडिया
रुपईडीह। रग्घू बाबा देवस्थान तेलियाकोट में रविवार को शुरू हुए दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल में कौड़िया के गोलू पहलवान ने गुजरात के रविंद्र पहलवान को चित कर दिया। राहुल पहलवान इटियाथोक ने ओमप्रकाश पहलवान पयागपुर और सुल्तान पहलवान देवा शरीफ दिल्ली ने सुजीत पहलवान हरियाणा को हराया। इससे पहले पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे व जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ल ने दंगल का शुभारंभ किया। इस मौके पर राकेश मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, ग्राम प्रधान रामरूप मौर्य आदि मौजूद रहे।