फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नहीं बना रहे गोल्डन कार्ड, तीन का वेतन रोका

Tue, 14 Mar 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक करते डीएम।
विज्ञापन
गोंडा। आयुष्मान भारत योजना से जिले में गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाही हो रही है। इससे गरीबों को इलाज कराने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति से नाराज जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने मंगलवार को योजना के जिला समन्वयक डॉ. संदीप तिवारी, अंकित श्रीवास्तव एवं शिवांशु मिश्रा का वेतन रोक दिया है। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्यों में तेजी लाएं।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले वन टांगिया ग्रामों में योजनाओं का लाभ सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही अन्य सभी विभागों के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने पर जोर दिया। निर्माण कार्यों की समीक्षा में डीएम ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय से कराना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गन्ना भुगतान समय से कराने के साथ ही शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें