फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे पर लटकी मिली छात्रा

Thu, 20 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के चरसड़ी खरिकवा गांव की रहने वाली सोनी शुक्ला (21) बृहस्पतिवार सुबह घर के पास गन्ने के खेत में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी अयोध्या प्रसाद शुक्ल ने बताया कि उनकी पुत्री सोनी 11वीं तक पढ़ी थी। वह फैशन डिजायनिंग का कोर्स करना चाहती थी। इसलिए नवंबर 2022 में लखनऊ के एक फैशन डिजायनिंग इंस्टीट्यूट में उसका दाखिला करा दिया था। हॉस्टल में रहकर वह कोर्स कर रही थी। एक दिन अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर उसे घर ले आए थे। स्वस्थ होने पर सोनी पुनः लखनऊ जाने की जिद कर रही थी। मगर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने कारण उसे अगले वर्ष जाने के लिए समझाया गया। इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार सुबह सोनी घर के पीछे गन्ने के खेत में गई और बबूल के पेड़ में दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर रणविजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें