परसपुर के कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर में मंगलवार को बेहोश हुई छात्रा प्रतिमा। - संवाद
गोंडा। ब्लाॅक परसपुर के कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर में कक्षा छह की एक छात्रा मंगलवार को भीषण गर्मी से परेशान होकर बेहोश हो गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह बताया कि परिजनों को इसकी जानकारी देकर उसे घर भेजा गया। नंदूपुरवा निवासी प्रतिमा तिवारी (12) के बेहोश होने पर सभी छात्र घबरा गए। उसे कमरे से बाहर लाकर खुले में लिटाया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि थोड़ी देर बाद तबीयत में सुधार होने पर छात्रा के परिजनों को सूचना दी गयी। उसके बड़े भाई बद्रीनाथ तिवारी के साथ घर भेज दिया गया।