गोंडा। करनैलगंज में भाई को जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवती का यौन शोषण करता रहा। पुलिस को तहरीर देने पर भी सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता की मां ने एसपी से गुहार लगाई है।
करनैलगंज क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया कि उसका पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। वह बच्चों के साथ गांव में रहती है। गांव के ही एक युवक ने उसकी पुत्री से उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार संबंध बनाए। उसकी बेटी जब युवक के बुलाने पर नहीं गई तो उसने गांव में वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। इस पर युवती ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी।
महिला का कहना है कि नौ जून से वह लगातार कोतवाली के चक्कर काट रही है। इसी बीच बालपुर चौकी के पुलिसकर्मियों ने महिला को चौकी बुलाया और समझौता लिखवाकर घर भेज दिया। महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल चितवन कुमार का कहना मामला जानकारी में है। जांच कराई जा रही है।