पसका। दीनदयाल शोध संस्थान गोपालग्राम के पशु वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक मिश्र ने नहर में डूब रही मासूम की जान बचाकर साहस की मिसाल पेश की। डॉ. अभिषेक ने बताया कि शनिवार को वह दीनदयाल शोध संस्थान जयप्रभाग्राम से गोंडा की तरफ कार से जा रहे थे। उतरौला मार्ग पर सुभागपुर के पास 10 वर्षीय बालिका ने कार रुकवाई। वह सहमी हुई थी। उसने बताया कि पास की नहर में उसकी छोटी बहन डूब रही है। डॉ. अभिषेक तुरंत वहां पहुंचे और नहर में कूदकर तुरंत बच्ची को निकाल लिया। बच्ची की जान बचाने पर स्थानीय लोगों ने डॉ. अभिषेक का आभार जताने के साथ ही सराहना की। (संवाद)