गोंडा। इलाज कराने के लिए लखनऊ ले जाते समय दिमागी रूप से बीमार युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेहरा थाना क्षेत्र के ग्राम धोबहा निवासी हुबदार सिंह ने सोमवार को कोतवाली मनकापुर में तहरीर दी। इसमें बताया कि सोमवार सुबह वह मानसिक रूप से बीमार अपनी भतीजी पल्लवी सिंह (18) का इलाज कराने के लिए भाभी नीलम सिंह के साथ लखनऊ जा रहा था।
वह मनकापुर स्टेशन पर टिकट लेने गए। इसी दौरान पल्लवी स्टेशन के पूरब तरफ भाग गई। कुछ दूर जाने के बाद ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।