परसपुर (गोंडा)। परसपुर नगर पंचायत के मोहना गांव में बुधवार को तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही सात वर्षीय बालिका को रौंद दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परसपुर नगर पंचायत के मनिहारन टोला निवासी दिल बहार ने बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी तैयबा अपनी मां रहीमा के साथ मोहना स्थित रिश्तेदारी में गई थी।
बुधवार को वह सामान लेने सड़क पार कर रही थी। इस दौरान रगड़गंज बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बेटी को रौंद दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस बीच कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक बेहद लापरवाही से वाहन चला रहा था। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया दिल बहार की तहरीर पर आरोपी अज्ञात कार के चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक कार लेकर भाग निकला।