फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देवीपाटन मंदिर की सुरक्षा में लगे कैमरों को कराएं दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आठ अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर में एक माह का मेला लगेगा। मेले की तैयारी को लेकर तुलसीपुर तहसील सभागार में एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। सभी विभागों के अधिकारियों को मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में मंदिर के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए। एक माह तक चलने वाले मेले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था रहेगी। पुलिस सुरक्षा कड़ी रखी जाएगी। अग्निशमन की व्यवस्था रहेगी, जो आग की घटनाओं पर काबू करेगी। मेले में परिवहन के साथ रैन बसेरों का भी बेहतर इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी तुलसीपुर अभय कुमार सिंह की निगरानी में सभी कार्य कराए जाएंगे। बैठक में तहसीलदार प्रमेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
अधिशासी अधिकारी प्रवीन कुमार दुबे को मेले में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय को मेले में सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। देवीपाटन मंदिर जाने वाली सभी सड़कों की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भानू प्रताप यादव को सौंपी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मुकेश कुमार रस्तोगी को एंबुलेंस व दवाओं, अधिशासी अभियंता जलनिगम नगरीय जययाउल हक को पेयजल की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें