फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मनकापुर स्टेशन पर कराएं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

Fri, 23 May 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। रेलवे स्टेशन मनकापुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मानस मंगल दल सेवा समिति के संस्थापक आरके नारद ने क्षेत्रीय रेल परामर्शदात्री पंकज कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इसमें रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था, स्वचालित सीढ़ी की व्यवस्था, मनकापुर स्टेशन का सुंदरीकरण, पानी की टोटियां दुरुस्त करने, प्लेटफार्म नंबर दो व तीन के मध्य बड़ा विश्रामालय व प्रतीक्षालय का निर्माण कराने की मांग की है। अमित कुमार वर्मा, महेंद्र यादव, दानिश, राजदीप, अमरदीप, राज, दुर्गा पंडित, शिवकुमार, राम गणेश, राम धीरज वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें