गोंडा। गोंडा रेलवे स्टेशन पर दो एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से यात्रियों को जनरल टिकट मिलने लगा है। रेलवे स्टेशन पर बुकिंग दफ्तर के सामने दोनों एटीवीएम को स्थापित किया गया है। मंडल वाणिज्य निरीक्षक सुनील कुमार मिश्र व चीफ वाणिज्य सुपरिटेंडेंट नवनीत खत्री ने बीते दिन एटीवीएम मशीन से यात्रियों को जनरल टिकट देकर इसका शुभारंभ किया। एटीवीएम के चालू होने से जनरल टिकट लेने वाले लोगों को बुकिंग दफ्तर के सामने लंबी लाइन में लगने से छुटकारा मिल जाएगा। यात्रियों को फुटकर रुपये लेकर चलने के झंझट से निजात भी मिल जाएगी। यात्री मनीराम, रमजान, अजमत अली, सुशील कुमार ने इस व्यवस्था पर हर्ष जताया है।