गोंडा। समलैंगिक विवाह के विरोध में विश्व हिंदू परिषद नंदिनी नगर के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन मनकापुर तहसीलदार परशुराम को सौंपा। इसमें कहा गया कि समलैंगिक विवाह जैसी विलक्षण कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागरूक करना और विरोध करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर जिला संयोजक (विधि प्रकोष्ठ) केके सिंह, जनार्दन सिंह, अरुण पांडेय, विकास गिरी, दीपू तिवारी, पंकज पाठक, जितेंद्र दुबे, केपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।