फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर एकत्र हों लोग

Fri, 19 Jun 2015 11:54 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में रैली निकाल कर लोगों से 21 जून को विश्व योग दिवस पर एकत्र होने का आह्वान किया। वहीं, अन्य संगठनों ने भी 21 जून को अलग-अलग स्थानों पर योग एवं प्राणायाम करने का खाका तैयार किया है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संरक्षक राजू सिंह की अगुवाई में पतंजलि योगपीठ के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेडियम से मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली मनकापुर बस स्टैंड चौराहा, जीआईसी चौराहा, मारुति चौराहा होते हुए अंबेडकर चौराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान करो योग रहो निरोग के नारे के साथ लोगों को जागरूक किया। रैली में पतंजलि योग समिति के प्रभारी विजय सिंह, अश्विनी मिश्रा, नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम प्रभारी संजीव चतुर्वेदी, अनिरुद्घ शाही, रामू सिंह, संतोष पांडेय, विजय मिश्र, राज किशोर पांडेय आदि शामिल हुए। कार्यक्रम प्रभारी संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के विभिन्न विकास खंड क्षेत्रों के 1000 युवा लखनऊ के रमा बाई अंबेडकर पार्क गोमती नगर में राज्य स्तरीय योग शिविर में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान परिसर में 500 लोग योग शिविर में हिस्सा लेंगे। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में 21 जून को अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर योगा एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें