फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलवे फाटक जबरन खुलवाने को लेकर गेटमैन को पीटा

Sun, 09 Jul 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ट्रेन निकलने के पहले ही रेलवे फाटक जबरन खुलवाने को लेकर कुछ लोगों ने गैटमैन को पीट दिया। गेटमैन हेमंत दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम हटही निवासी बब्बू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गेटमैन हेमंत दीक्षित ने तहरीर में बताया कि वह करनैलगंज रेलवे यार्ड के समपार संख्या 281 सी-टी हटही रिसाला 6/28 पाली में फाटक पर तैनात है। 15622 डाउन साइड गाड़ी के लिए उसने 16:57 बजे गेट बंद किया था। तभी ग्राम हटही निवासी बब्बू पहुंचे और गेट खोलने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर केबिन में घुसकर पिटाई कर दी। यही नहीं केबिन में स्थापित संरक्षा संबंधी उपकरणों को तोड़ने लगे। जिसमें मैग्नेटो फोन, टार्च, घड़ी आदि सामान टूट गया। जाते समय आरोपी ने जान से मारकर रेलवे लाइन पर फेंकने की धमकी भी दी। कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि गेटमैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें