मसकनवा (गोंडा)। मसकनवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्राॅसिंग 237 स्पेशल का गेट शनिवार को पिकअप की ठोकर लगने से टूट गया। इससे मसकनवा चौराहे से चिकमंडी, गौराचौकी, मनकापुर, बभनान रोड पर छोटे बड़े वाहनों का एक घंटे तक जाम लगा रहा। शाम को चार बजकर 27 मिनट पर रेलवे क्राॅसिंग का गेट खोलते समय मसकनवा चौराहे की ओर से चांदनी चौक की तरफ जा रही पिकअप ने रेलवे गुमटी गेट पर ठोकर मार दी। इससे गेट टूट गया। पिकअप चालक मौके से भाग निकला। ट्रेनों का संचालन मैनुअल तरीके से किया गया। गेटमैन जोखू प्रसाद ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर दी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद मनकापुर से आई सिग्नल टीम ने गेट की मरम्मत की। (संवाद)