फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घरों व पूजा पंडालों में आज विराजेंगे गणपति बप्पा

Mon, 18 Sep 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाेंडा। विघ्न विनाशक एक दंताय भगवान गणेश का अवतरण दिवस मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप के बीच भक्त जन अपने अराध्य गणपति को शहर व गांवों में बने पूजा पंडालों में विराजित कर उनका विशेष पूजा पाठ करेंगे।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यताओं के अनुरूप गणेश चतुर्थी की तिथि को ही भगवान गणेश का अवतार हुआ था। इस पर्व के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों व घरों को गणपति बप्पा मोरया में सराबोर करने की तैयारी को भक्तगण सोमवार को अंतिम स्वरूप देने में जुटे दिखे। इस दौरान पंडाल में मूर्ति स्थापना के लिए कोलकाता से आए मूर्तिकार दिलीप पाल ने बताया की गणेश की मूर्ति तैयार करने के लिए मिट्टी के अलावा पीओपी का भी प्रयोग किया गया हैं। इससे मूर्ति में सुंदरता और भव्यता काफी बढ़ गई है।
गणपति की स्थापना के लिए घरों के साथ ही शहर में भी जगह जगह पंडाल लगा कर पूजा आयोजन की तैयारियां अंतिम दौर पहुंच गई है। इस बार सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा 7 फीट की और सबसे छोटी प्रतिमा दो फीट की हैं। नूरामल मंदिर में मूर्ति बना रहे कोलकाता से आए मूर्तिकार निशीथ पाल ने बताया कि इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा प्रतिमा बनाने का आर्डर मिला है।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर में श्री गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार की शाम से होगा। यह कार्यक्रम 23 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 24 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन भक्तगण सरयू में करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को मूर्ति स्थापना के साथ श्रृंगार एवं आरती पूजन, बुधवार को दुर्वाभिषेक व रात्रि में श्री गणेश वंदना के साथ सुंदरकांड पाठ, बृहस्पतिवार को सिंदूरा अभिषेक व संकीर्तन एवं नृत्य नाटिका बाहरी कलाकारों द्वारा, शुक्रवार को महा मोदक भोग एवं महाआरती के साथ विशाल भव्य जागरण व शनिवार को हवन एवं पूजन कार्यक्रम के साथ कन्या भोज व विशाल भंडारे के आयोजन बाद रविवार को भव्य यात्रा के साथ प्रतिमा का विसर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें