गोंडा। मोतीगंज के डड़वा कानूनगो गांव में गैंगस्टर मोहम्मद इमरान की 20 लाख रुपये की संपत्ति शनिवार को कुर्क की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली देहात में हत्या व गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। इमरान ने पूरे तिवारी निवासी वसीम उर्फ बबलू को मारकर फेंक दिया था। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर संपत्ति कुर्क की गई है। कोतवाल देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को एसडीएम सदर वीके सिंह व सीओ सिटी विनय सिंह की मौजूदगी में आरोपी की तीन कार व एक दोपहिया वाहन को कुर्क किया गया है।