फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धमकी देकर गैंगस्टर ने किया दुष्कर्म, चार साल बाद केस

Fri, 04 Apr 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। शहर में मुन्नन खां चौराहे के पास रहने वाले गैंगस्टर फैजान ने पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई। करीब चार साल बाद नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पीड़िता शहर में रहती है। उसका पति सऊदी अरब में मजदूरी करता है। पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2021 में मुन्नन खां चौराहे के पास आरा मशीन चालने वाले फैजान उनके घर में घुस आया और धमकाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई तो वह सऊदी अरब से वापस आए। विरोध जताया तो फैजान ने तमंचा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। नगर कोतवाली में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीते 25 मार्च को पीड़िता बच्चों को लेने स्कूल जा रही थी। तभी आरोपी ने रोक लिया और संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें