फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खौफजदा बीडीओ ने झंझरी ब्लॉक में बिताई रात

Sun, 22 Oct 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन के आदेश को दर किनार करने में जुटे जिले के अफसर
विज्ञापन

- तैनाती बिना ही 24 घंटे में कर दिया तबादला, अब नहीं मान रहे गलती

संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा। पुलिस पर जबरन घर खाली करवाने का आरोप लगाते हुए खौफजदा वजीरगंज
बीडीओ शिवमणि ने बीते शुक्रवार की रात झंझरी ब्लॉक में गुजारी। पीड़ित बीडीओ का आरोप है कि एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख के इशारे पर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। राजपत्रित अधिकारी होने के बावजूद पुलिस उन पर आवास खाली कराने की दबाव बना रही है। दूसरी तरफ क्षेत्राधिकारी तरबगंज संजय तलवार ने बताया कि बीडीओ के ब्लॉक में आने की जानकारी है। पुलिस की तरफ से जबरन आवास खाली कराने जैसी कोई बात नहीं है। इस मामले में रिपोर्ट तलब की जाएगी।
पीड़ित बीडीओ ने आरोप लगाया कि शासन के आदेश के बावजूद उन्हें वजीरगंज में तैनाती नहीं दी जा रही है जबकि हलधरमऊ ब्लॉक में दो-दो बीडीओ तैनात हैं। पीड़ित ने शनिवार को डीएम से मिलकर सीडीओ के स्थानांतरण आदेश को निरस्त करने की मांग भी की। बताया कि गुहार लगाने के बावजूद बीते चार दिनों से इस मामले को जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि हलधरमऊ ब्लॉक में बतौर बीडीओ उमेश प्रसाद ओझा तैनात हैं। इतना ही नहीं नए ब्लॉक में तैनाती के लिए उन्हें अभी तक अफसरों की तरफ से कोई स्पष्ट आदेश भी नहीं मिला है। इसके बावजूद बिना ट्रांसफर ही उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से इस आदेश को निरस्त कर देने के बावजूद उन्हें वजीरगंज में बीडीओ का चार्ज नहीं दिया गया। उल्टा आधा-अधूरा स्थानांतरण आदेश जारी कर हलधरमऊ जाने का फरमान जारी कर दिया गया। जिले में बीडीओ की पहले से ही कमी है। कुल 16 ब्लॉकों में 10 बीडीओ व दो ज्वाइंट बीडीओ की तैनाती है। परियोजना निदेशक के साथ ही जिला विकास अधिकारी के पास भी कई ब्लॉकों का चार्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें