फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: फर्जी वसीयत पर जमीन हड़पने में 15 के खिलाफ केस

Sat, 18 Feb 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। फर्जी अभिलेखों के सहारे जमीन हड़पने का एक और मामला सामने आया है। फर्जी वसीयत पर जमीन हड़पने के मामले में तहसील कर्मियों के साथ 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। शिकायत पर पुलिस उप महानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल के आदेश पर नगर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम को दर्ज हुए केस में सदर तहसील के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। फिलहाल कर्मचारियों का नाम व पता अभी अज्ञात है, पुलिस विवेचना में नामों का खुलासा करेगी।

नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकी नगर निवासी मधु महरौत्रा ने आरोप लगाया कि उनके ससुर विश्वनाथ की मृत्यु 20 नवम्बर 1970 को हो हुई थी। उन्होंने अपने जीवन काल मे कोई वरासत नामा किसी को नहीं किया है। खैरा निवासी सालिक राम ने ब्रजेश अवस्थी से मिलकर फर्जी वरासत नामा एक जुलाई 1970 का बनवाया है, जो पूरी तरफ से फर्जी है।
विज्ञापन


इसमें तहसील के कर्मियों की मिलीभगत भी बताई जा रही है। डीआईजी के आदेश पर ब्रजेश अवस्थी, सालिक राम, मशरूफ अहमद, संतोषी, अशोक कुमार शुक्ला, ताज मोहम्द, अधिवक्ता अनिल सिंह मुजेड़, राज कुमार लाल श्रीवास्तव, पार्वती, करिश्मा, शिवम यादव, ललितेश कुमार सिंह, उषा देवी, विमलेश , सरोज देवी, तहसील के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें