फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरकारी ऑनलाइन व्यवस्था में सेंधमारी कर फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले जालसाजों के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु पंजीकरण की समीक्षा की गई। इस दौरान सीडीओ ने फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया। डीपीआरओ लालजी दूबे से कहा कि जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र पर पूरी निगरानी रखें।
विज्ञापन

अभियान चलाकर फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने वालों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाए। सहायक शोध अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रसव के 21 दिन में बच्चे के जन्म का पंजीकरण अवश्य करवा लें। किसी भी साइबर कैफे या जनसेवा केंद्र पर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र न बनवाएं। समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, प्रमुख अधीक्षक डॉ. इंदुबाला, बीएसए व डीपीएम आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें