गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनी हरलाल गुलहरिया गांव निवासी रामरंग के छप्पर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें पड़ोस के श्यामबाबू, सालिकराम व शिवपूजन के घर तक पहुंच गई। लोगोंं ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर लपटें बढ़ती गईं। आग से सभी के छप्पर के घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।