फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राष्ट्रीय व उप्र सैनिक स्कूल में पढ़ाई करेंगे चार विद्यार्थी

Sun, 25 Feb 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। शिक्षा क्षेत्र बेलसर के प्राथमिक विद्यालय पूरे अर्जुन के तीन बच्चों ने विद्याज्ञान की मुख्य परीक्षा पास की है। उतर प्रदेश सैनिक स्कूल में तीन विद्यार्थी व राष्ट्रीय सैनिक स्कूल में एक छात्रा पढ़ाई करेगी।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र बेलसर के प्राथमिक विद्यालय पूरे अर्जुन में 260 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यहां तीन अध्यापकों की तैनाती है। इस विद्यालय में सभी अध्यापक एक घंटा सुबह-शाम बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराते हैं। दिन में नियमित कक्षाओं का संचालन होता है।
विद्यालय के शिक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि विद्याज्ञान परीक्षा में 26 बच्चों को बैठाया गया था। इसमें प्री परीक्षा में 11 छात्र-छात्राएं पास हुए थे। 11 फरवरी को मुख्य परीक्षा का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन

24 फरवरी को मुख्य परीक्षा का परिणाम आया। जिसमें प्रियंका सिंह, अंजली सिंह व यशवंत सिंह सफल घोषित किए गए हैं। एक छात्रा संगीता सिंह राष्ट्रीय सैनिक स्कूल की परीक्षा पास कर चुकी है। शिक्षक नेता राजेश कुमार शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें