फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक समेत चार पर ठगी का केस

Fri, 14 Feb 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। चंदापुर के बालचंद्र पुरवा निवासी दिनेश कुमार पांडेय ने न्यायालय के आदेश पर इंडियन बैँक के शाखा प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उनका इंडियन बैंक चंदापुर में उसका खाता है। उनके पास बैंक कर्मचारी बता कर एक फोन आया तो उसने ओटीपी बता दिया। उसके बाद बीते आठ व नौ जनवरी 2023 को उनके खाते से आठ बार में कुल 228500 रुपये ट्रांसफर करा लिया। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक को सूचित किया पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चंदापुर इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक प्रेम चंद आजाद, राजू यादव, विनोद व सरिता देवी निवासी अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें