फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे चार लाख बच्चे

Fri, 07 Jul 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सड़क सुरक्षा पखवाड़े में 17 से 31 जुलाई तक जिले के स्कूलों में बड़े पैमाने पर अभियान चलेगा। 12 हजार शिक्षक चार लाख बच्चों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश घर-घर पहुंचाएंगे। स्कूली बच्चे अपने पापा व मम्मी से अपील करेंगे कि भले ही चाॅकलेट न लाना पर बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाना। वाहन की गति सामान्य रखने व ओवरटेक से बचने समेत सड़क सुरक्षा को लेकर अन्य महत्वपूर्ण तरीके सुझाए जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से ऐसी तैयारी की गई है कि स्कूली बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। इसके लिए जिले के 2,611 परिषदीय स्कूलों के साथ ही 494 माध्यमिक स्कूलों में कई तरह की गतिविधियों की तैयारी है। सबसे महत्वपूर्ण योजना प्रार्थना सभा में बच्चों को सड़क सुरक्षा में लापरवाही से होने वाली घटनाओं के बारे में बताकर पापा-मम्मी जो दोपहिया वाहन चलाते हों, उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने की अपील करना है। यही नहीं दूसरे दिन बच्चों से फीडबैक लेने की भी तैयारी है। वहीं, 36 महाविद्यालयों में छात्रों को प्रेरित करने के लिए एनएसएस, एनसीसी आदि के माध्यम से भी गतिविधियां आयोजित करने की तैयारी की गई है।

सड़क सुरक्षा अभियान में वाहन चालकों के आखों की जांच भी होगी। इसके लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें ट्रांसपोर्टरों की मदद से चालकों को बुलाकर उनकी आंखों का परीक्षण कराया जाएगा। आरटीओ कार्यालय परिसर के साथ ही टैक्सी स्टैंड पर भी आंखों की जांच होगी। इससे यह परखा जाएगा कि चालक वाहन चलाने की स्थिति में हैं या नहीं। जरूरत पड़ने पर उनका चश्मा बनवाया जाएगा।
विज्ञापन



जिले के स्कूली वाहनों की जांच का भी अभियान चलेगा। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले के 250 स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं है। ऐसे में अगर इन वाहनों से बच्चों को लाने व ले जाने का काम हो रहा है तो कार्रवाई होगी। बिना फिटनेस के कोई वाहन नहीं चल सकेंगे। इसके अलावा लापरवाही पर स्कूल प्रबंधकों के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।

प्रभारी एआरटीओ (प्रवर्तन) शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे। यातायात नियमों के पालन के लिए छात्रों को जागरूक किया जाएगा और उनके माध्यम से परिजनों को भी जागरूक किया जाएगा। 17 से 31 जुलाई तक यह मुहिम चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें