खरगूपुर (गोंडा)। अलग-अलग मामलों को लेकर महिला सहित चार लोगों को हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने 13 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा किया है।
खरगूपुर थाना के ग्राम छिटनापुर में रास्ते के विवाद को लेकर संगीता देवी पर गांव के ही चरन, शिव, पप्पू व संतोष की पत्नी ने लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्राम संझवल में लक्ष्मी देवी घर के बाहर गुमटी में दुकान करती है। गांव के ही सोना पत्नी संतोष, संगीता व ननका ने दुकान को वहां से हटाने का दबाव बनाया। दुकान न हटाए जाने पर तीनों आरोपियों ने लक्ष्मी देवी को लाठी-डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया।
ग्राम रुपईडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर राजू मौर्य को हरिश्चंद्र, अजय कुमार व कल्लू ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे राजू मौर्य का हाथ टूट गया। परसा फरेंदा शुक्ल गांव में पुरानी रंजिश के चलते मुर्तजा हुसैन पर गांव के ही महबूब, इरफान व रमजान ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि 13 आरोपियों के विरुद्ध हमला करने तथा व से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।