फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महाकुंभ में अभी भी चार श्रद्धालु लापता

Fri, 31 Jan 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। महाकुंभ में स्नान करने गए जिले के चार श्रद्धालु अभी भी लापता है। परिजन उनकी तलाश के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। परसपुर के सुसंडा अहिरनपुवा निवासी पुष्पा यादव महाकुंभ में लापता हो गई थीं। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। वहीं, सरैया पटखन पुरवा की सुमन पांडेय प्रयागराज में फाफामऊ पीपा पुल के पास से परिजनों से बिछड़ गई थीं। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। विश्नोहरपुर संवाद के अनुसार नवाबगंज के चाइटोला की निर्मला व मोहल्ला पोख्ता दरवाजा की प्रेमलता तीन दिन पहले महाकुंभ में लापता हो गई थीं। अभी तक इन दोनों का भी कुछ पता नहीं चल सका। परिजन तलाश कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें