फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चार सड़कों का शिलान्यास, एक लाख आबादी की राह होगी आसान

Thu, 22 Feb 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज/मुजेहना (गोंडा)। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को चार सड़कों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन करोड़ 50 लाख रुपये से चार सड़कें बनाई जाएंगी। सड़कें बन जाने से क्षेत्र की एक लाख आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
ग्राम पंचायत दिनारा में दतौली-मोतीगंज मार्ग से चिरैता गांव तक सड़क का नवनिर्माण कार्य, सूर्यबली बनकटी मुख्य सड़क से भरपुरवा होकर काशीपुरवा तक सड़क का निर्माण व बनकटी से खेतहवा गांव तक सड़क का नवनिर्माण, सिसई भीखपुर में दतौली-मोतीगंज मुख्य मार्ग से सिसई, डुड़वा, भीखपुर, अंधरापुर होकर जिगना छिटकहिया संपर्क मार्ग तक सड़क का नवनिर्माण कार्य होगा।
विधायक ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। प्रधान सालिकराम ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें