फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने आयुक्त से की शिकायत

Thu, 13 Jun 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी ने मंडलायुक्त को शिकायत पत्र देकर नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद पर वित्तीय अनियमितता व पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए बर्खास्त करने की मांग की। बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष के पहले कार्यकाल में ईपीएफ का 3.5 करोड़ घोटाला किया गया है। रकाबगंज स्थित शत्रु संपत्ति पर आवासीय भवन बनाकर कब्जा कर लिया गया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद में कई अनियमितताएं की गई हैं। जिसकी कई बार शिकायत आवास विकास के सभासद अनूप कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी ने किया था। लेकिन जिलाधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण तत्कालीन मंडलायुक्त से शिकायत की। आयुक्त की ओर से मामले को संज्ञान में लेते हुए कमेटी गठित कर जांच कराई। भ्रष्टाचार से लिप्त होकर कार्य करने के कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है। जांच करवाकर नगर पालिका अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें