गोंडा। रेहरा बाजार रेंज में अवैध तरीके से साखू की अवैध कटान के मामले में मुख्य वन संरक्षक अनिरुद्ध पांडेय ने वन दरोगा हैदर अली को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि साखू के पेड़ों की कटान में वन दरोगा की संलिप्तता पाई गई है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दो वन दरोगाओं के खिलाफ जांच चल रही है। डीएफओ पंकज शुक्ल की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।