गोंडा। शहर के टाउनहाल में लोक नाट्य समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बुधवार की देर शाम किया। पहले दिन रामलीला का मंचन कलाकारों ने किया।
अयोध्या के अवध आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। लोक कलाकर उर्मिला पांडेय ने संचालन किया। कार्यक्रम में आशा देव मैटरनिटी हॉस्पिटल की संचालक डॉ. ज्योत्स्ना शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी सिंह, एलबीएस डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, भाजपा नेता अरुण शुक्ल, शिवाकांत मिश्र विद्रोही मौजूद रहे। संवाद