फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सुबह कोहरा, दिन में धूप, शाम को गलन ने फिर सताया

Sun, 11 Jan 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
लखनऊ हाईवे पर हारीपुर के पास कोहरे में हेडलाइट जलाकर जाते वाहन। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। सुबह घना कोहरा, दिन में चटख धूप और शाम को गलन ने लोगों को परेशान किया। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह कोहरा व ठंड के कारण लोग परेशान रहे। करीब नौ बजे धूप खिल गई। पूरे दिन धूप रही। हालांकि, बाइक चलाने पर ठंड का अहसास हुआ। घर के अंदर और कमरे में गलन महसूस की गई। शाम को एक बार फिर ठंड बढ़ गई। ठंडी हवा चलने के साथ गलन बढ़ने से लोग कांप उठे। पथवलिया निवासी जग प्रसाद ने बताया कि ये मौसम गेहूं की फसल के लिए बेहतर है। कोहरा पड़ने से गेहूं की अच्छी पैदावार होगी। बिना कोहरा के फसल का उत्पादन प्रभावित होगा। कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु ने बताया कि यह मौसम गेहूं के लिए लाभदायक है। कोहरा और ठंड का क्रम अभी चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें