फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाढ़ व बारिश से पांच ट्रेनें रद्द

Mon, 10 Jul 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तेज बारिश व बाढ़ के चलते उत्तर रेलवे के कई स्टेशन प्रभावित हो गए हैं। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने सोमवार को एकाएक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया। कुछ ट्रेनों को बीच के ही स्टेशन पर रोक दिया गया है। इसमें कामाख्या, अमरनाथ, शहीद व आम्रपाली एक्सप्रेस शामिल हैं। जिससे सबसे अधिक परेशानी माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को हुई है। सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालु स्टेशन पर पहुंच चुके थे। ट्रेन आने के कुछ समय पूर्व ही जम्मू जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने की सूचना प्रसारित होने लगी तो लोग अवाक रह गए। आनन-फानन अपने टिकट को निरस्त कराने के लिए बुकिंग दफ्तर व आरक्षण ऑफिस में पहुंच गए। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि भारी बारिश व बाढ़ के मद्देनजर निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें