फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नाबालिग से छेड़खानी के दोषी को पांच साल की सजा

Mon, 20 Jan 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट व पाॅक्सो एक्ट के मामले में सोमवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार करनैलगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसमें कहा कि सात दिसंबर 2021 को दिन में 12 बजे उनकी नाबालिग बेटी दुकान जा रही थी। तभी बहराइच के थाना फखरपुर क्षेत्र के ग्राम सरायकाजी निवासी अहमद हुसैन उर्फ जुबैर ने उससे छेड़खानी की। विवेचना में सबूत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। सोमवार को निर्णय सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट राजेश नारायण मणि त्रिपाठी ने अहमद हुसैन को मारपीट, छेड़छाड़ व पाॅक्सो एक्ट के अपराध में पांच साल के कठोर कारावास और छह हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें