गोंडा। अमृत भारत एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें सोमवार को विलंबित रहीं। सहरसा से अमृतसर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 2.49 घंटे की देरी से गोंडा पहुंची। पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 1.23 घंटे, दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक एक्सप्रेस ट्रेन 1.16 घंटे व मथुरा से छपरा जाने वाली मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 47 मिनट विलंबित रही। ट्रेनों के विलंबित होने से यात्री परेशान रहे। (संवाद)