फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पांच घर जलकर राख

Wed, 07 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के सालपुर धौताल के मजरे पडेनिया में अज्ञात कारण से आग लग गई। लपटों ने देखते ही देखते पांच घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास करके आग बुझाई।
विज्ञापन

सालपुर धौताल के प्रधान प्रतिनिधि देवप्रयाग अवस्थी ने बताया कि आग से मिथलेश कुमार, मंजू, पुष्पा पत्नी, सुधाकर व गीता का घर जलकर राख हो गया। मंजू व पुष्पा के घर का तो सारा सामान जल गया। जिसमें गेंहू, चावल, बर्तन, चारपाई, कपड़े सहित गृहस्थी का अन्य समान शामिल है। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ी देर से पहुंचने पर लोगो ने नाराजगी जताई। कोतवाली देहात की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की। राजस्व लेखपाल फरियाज अहमद ने बताया कि आग से नुकसान की रिपोर्ट तहसील भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें