गोंडा। करनैलगंज के नारायनपुर माझा के बकियनपुरवा में मंगलवार दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लगने से पांच घर जल गए। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि आग से स्वामी प्रसाद, ब्रह्मा प्रसाद, वेद प्रकाश, उदय प्रकाश व सुरेश कुमार के घर पर रखी सामाग्री जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणों की मदद से मवेशियों को बचा लिया गया। तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया गया है।