फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर पांच गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर कोतवाली के खैराही धुसवा गांव में एक व्यक्ति ने सिंचाई के लिए बिजली के खंभे से अपने खेत तक सीधे तार खींच लिया। तार कई जगह कटा था। इसके चलते उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर पांच गायों की मौत हो गई। सूचना पाकर पावर कॉरपोरेशन व राजस्व विभाग के कर्मचारियों संग पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद लाइनमैन की तहरीर पर अवैध रूप से तार खींचने वाले किसान के खिलाफ मनकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खैराही धुसवा गांव निवासी मनोहर ने बेनीराम पुरवा धुसवा खास गांव के शिब्बुल से तार और मोटर लिया था। तार कई जगह कटा था। बटाई पर लिए खेत की सिंचाई के लिए मनोहर ने रामप्रसाद के खेत के पास लगे बिजली के खंभे से तार खींचा और थोड़ी दूर पर स्थित अपने खेत तक लाइन खींचकर मोटर से सिंचाई करने लगा। तभी उधर से गायों का झुंड निकला।
करंट प्रवाहित होने के कारण कटे तार की चपेट में आकर एक-एक करके पांच गायों की मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर सीओ संजय तलवार, तहसीलदार पैगाम हैदर के साथ प्रभारी निरीक्षक, राजस्व विभाग के अधिकारी और पावर कॉरपोरेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी की। मामले में लाइनमैन सरोज कुमार उपाध्याय की तहरीर पर अवैध रूप से लाइन खींचने के साथ ही पशुओं के मौत के आरोप में मनोहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीओ संजय तलवार ने कहा कि अवैध तरीके से बिजली की लाइन खींचना अपराध है। उन्होंने स्थानीय जिगना चौकी प्रभारी अरविंद कुमार को निर्देश दिया कि क्षेत्र पर कड़ी नजर रखें। वहीं, तहसीलदार ने बिजली कर्मचारियों को नियमित रूप से निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें